फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मूर्ति को पैरों से गिराया, रिपोर्ट

Sun, 13 Jul 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। नदी किनारे रखी देवता की मूर्ति को पैर से ठोकर मारने का एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गांव निवासी पंकज जाटव का एक वीडियो वायरल हुआ। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में युवक नदी किनारे रखी मूर्ति को पैरों से गिराने के बाद दोबारा लात से मारता दिख रहा है। वीडियो वायरल के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी व्याप्त हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने व सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ने जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें