फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लूट-चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लूट और चोरी की कई घटनाओं का खुलासा न होने पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय और असनी चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, प्रभारी फीडबैक सेल निरीक्षक तारकेश्वर राय को हुसैनगंज थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


13 अक्तूबर को असनी चौकी क्षेत्र में एक युवक से बाइक और मोबाइल लूट लिया गया था। इसके अलावा भिटारी गांव में तमंचे के बल पर घर से नकदी लूटने और पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर से लाखों रुपये की चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन समेत कई मामलों का खुलासा न होने पर एसपी ने दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें