फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रदर्शन कर राज्य कर्मचारियों ने दोहराई पुरानी पेंशन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन की मांग उठाई। गुरुवार का कर्मचारियों ने नारेबाजी कर नई पेंशन स्कीम वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलामंत्री विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन ही स्वीकार है। पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढापे की लाठी है। इसे कर्मचारी लेकर ही मानेंगे। कहा कि कई गैरभाजपा शासित प्रांतों में पुरानी पेंशन की मांग मानी जा चुकी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन लागू की जाए। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, श्याम प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार मिश्र, अजय कुमार मिश्र, शशिभूषण त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, सुमित कुमार शुक्ला, बाबूलाल पाल, ललितेश त्रिवेदी, महेंद्र कुमार सिंह, महेश चंद्र जौहरी, अनुपम कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें