बिंदकी। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर स्टांप वेंडर दो दिवसीय हड़ताल पर रहे। उन्होंने बैठक कर अपनी आवाज बुलंद किया। वेंडरों ने मांग किया कि उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर यूपी में भी ई-स्टांपिंग के साथ फिजिकल स्टांप बिक्री भी समानांतर जारी रखी जाए।
मंगलवार आल यूपी स्टांप वेंडर्स एशोसिएशन के आवाहन पर हड़ताल हुई। संरक्षक धर्मेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय हुआ कि 30 जनवरी तक पूरे प्रदेश में वेंडर हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री फूलचंद्र सोनकर, वीर बहादुर सिंह, राम शिरोमणि वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, जय प्रकाश, शैलेंद्र तिवारी, अतुल मिश्रा, अवधेश सिंह, बुद्धप्रकाश, अनिल कुमार, परमेंद्र कुमार, आलोक रंजन, राजेंद्र कुमार, पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार आदि लोग रहे।