फोटो-07- थरियांव उपकेंद्र में ग्रामीणों के हंगामा को शांत कराती पुलिस।
बिजली कटौती से भड़के, एसएसओ को पीटा
सबहेड
थरियांव उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने काटा हंगामा, कुर्सी तोड़ी, पुलिस ने कराया शांत
क्रासर
उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली बंद करा दी
संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव (फतेहपुर)। बिजली की अघोषित कटौती से भड़के ग्रामीणों ने बुधवार को उपकेंद्र का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ (सबस्टेशन ऑपरेटर) विवेकानंद पांडेय को घसीट कर बाहर ले आए और पिटाई कर दी। उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली बंद करा दी और वहां रखी कुर्सियों को तोड़ डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को शांत कराकर हंगामा शांत कराया।
मंडासराय फीडर में 10 दिन से बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में मुरांव, उदयीसरांय, धनाजीपुर, घूरी गांव के लोग सुबह 11 बजे उपकेंद्र पहुंचे। वहां विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि तीन दिन में एक दिन बिजली दी जाती है। उसमें भी तीन से चार घंटे ही आती है। इसमें भी हर आधे घंटे में उपकेंद्र की मशीन ट्रिप होती है। एक बीघा खेत में भी पानी नहीं भर पाता है। इस समय धान की रोपाई का समय है। बिजली न मिली तो रोपाई नहीं हो पाएगी। जिन किसानों ने रोपाई करा ली है, उनकी नर्सरी सूख जाएगी। वे समस्या बता ही रहे थे कि भीड़ में मौजूद कुछ ग्रामीणों ने एसएसओ विवेकानंद पांडेय को घसीट लिया और कार्यालय के बाहर लाकर पीट दिया। साथ ही उपकेंद्र के सबी फीडरों की बिजली बंद करा दी और कुर्सियों को भी तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों का शांत कराया
बता दें कि ग्रामीणों का कहना था कि बिजली का बिल 30 दिन का दिया जाता है, लेकिन जरूरत के समय कटौती शुरू हो जाती है। मौके पर पहुंचे एसडीओ जाहिद सिद्दीकी का कहना था कि ओवरलोड की वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है। इस समस्या को हल कराने के लिए फीडरों को दो-दो शिफ्ट में आपूर्ति दी जाती है। रात में फाल्ट सही कराने के लिए उपकेंद्र में एक लाइनमैन को भी तैनात कर दिया गया है। थरियांव उपकेंद्र का लोड कम करने के लिए हसवा में नया उपकेंद्र बन रहा है। हसवा से आपूर्ति चालू होने से मंडासराय, असोथर और हसवा फीडर का लोड कम हो जाएगा। एसडीओ ने बताया कि एसएसओ के साथ मारपीट की जानकरी हुई है। कुछ कुर्सियां भी तोड़ी गई हैं। है। ग्रामीणों की बिजली समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उधर, हंगामे की सूचना पर जेई जितेंद्र कुमार मौर्य, एसएचओ महामाया प्रताप सिंह, एसआई उपदेश सिंह, अभिषेक यादव, श्रीकेश यादव, चंद्रभान सिंह भी पहुंच गए।
.....................
12- फरीदपुर उपकेंद्र मेें प्रदर्शन करते ग्रामीण।
फरीदपुर उपकेंद्र से गांव की बिजली नहीं जोड़ने पर हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी।
हसवा। क्षेत्र के फरीदपुर गांव में बने बिजली उपकेंद्र से भभैंचा गांव की लाइन नहीं जोड़ने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे कर्मियों को काम से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जेई ने आश्वासन दिया था कि नवनिर्मित उपकेंद्र से गांव की बिजली जोड़ दी जाएगी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।
पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में फरीदपुर उपकेंद्र बनाने को मंजूरी मिली थी। तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव का यहां चुनावी क्षेत्र भी है। पूर्व जिलाध्यक्ष के प्रयास से यहां उपकेंद्र का निर्माण हुआ है। फरीदपुर उपकेंद्र से अतरहा, घघौली, मिचकी, गोपालपुर, छिछनी, सभापुर, खैरहा गांवों को आपूर्ति दी जाती है, लेकिन इसी के नजदीक भभैंचा गांव को नहीं जोड़ा गया। यहां असोथर उपकेंद्र से बिजली सप्लाई दी जाती है। जिसकी दूरी करीब 15 किमी है। वहीं फरीदपुर केवल चार किमी है। लंबी दूरी होने के कारण फाल्ट अधिक होते हैं। इसे ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेत और बागों में हाईटेंशन लाइन के पोल लगाए गए हैं। उस समय अधिकारियों ने गांव की बिजली फरीदपुर उपकेंद्र से जोड़ने का भरोसा दिया था। आरोप है कि यहां के लिए आया सामान एक सपा नेता ने अपने चुनावी क्षेत्र के गांव में लगवा दिया था। अधिशासी अभियंता मेघ सिंह का कहना है कि जेई से मामले को दिखवाया जाएगा। संभव होगा तो फरीदपुर उपकेंद्र से भभैंचा गांव की बिजली जोड़ दी जाएगी।