फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरा गांव में आयोजित हुआ दंगल, 21 हजार की कुश्ती जीती

विज्ञापन
दंगल में पहलवानों के हांथ मिलवातीं हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हथगाम (फतेहपुर)। क्षेत्र के सराय साबा नगरा में शुक्रवार को ठाकुर बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का आनंद लेने के लिए भारी भीड़ जुटी
विज्ञापन

इसमें दिनेश लमेहटा ने चांदराम महोबा को हराया। 21 हजार की इनामी कुश्ती बाबा रविशंकर दास अयोध्या और मोनू चौधरी मुजफ्फरनगर के बीच हुई। इसमें रविशंकर ने मोनू चौधरी को हराकर विजय हासिल की।
पहलवान श्याम झांसी व मनीष कानपुर के बीच दंगल हुआ। इसमें श्याम को जीत मिली। नकाबपोश मुजफ्फरनगर और मौसम अली पंजाब के बीच कुश्ती हुई।
इसमें मौसम अली ने जीत हासिल की। शोभित कानपुर व रवि फिरोजाबाद की कुश्ती बराबरी पर रही। हंसराज नारायणपुर व रोशन लमेहटा की कुश्ती बराबर पर छूटी।
इस मौके पर आयोजक प्रधान मान सिंह, सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, ओम प्रकाश लोधी, संजय कुमार, छंगू लाल लोधी और संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें