फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः खो-खो में बिजौली और बुढ़वा की टीमें अव्वल

विज्ञापन
खो खो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में बिजौली और जूनियर वर्ग में बुढ़वा की टीम अव्वल रहीं। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने मंगलवार को पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा में तीन दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन पांच विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं को खेलकूद के लिए लगातार बढ़ावा दे रही है। कॉमनवेल्थ गेम में भी होनहार खिलाड़ियों ने अपनी कामयाबी का झंडा लहराया है। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 19 साल व सब जूनियर वर्ग में 14 साल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौली ने जीत हासिल की। उपविजेता सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रहा। जूनियर वर्ग में गंगाचरण सधारी लाल इंटर कॉलेज बुढ़वा ने बाजी मारी। उपविजेता पं. दयाशंकर शुक्ला इंटर कॉलेज भैंसौली की टीम रही। इस मौके पर पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज, क्रीड़ा प्रभारी शैलेंद्र तिवारी, महेश कुमार और सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें