फतेहपुर। गुरुवार से जिलेभर में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से समस्त ब्लाको के डिग्री और इंटर कॉलेजो में एथलेटिक्स और वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में सभी आयुवर्ग पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
गुरुवार को ऐरायां ब्लाक के रानी चंद्रप्रभा डिग्री कॉलेज में, 29 जनवरी को धाता ब्लाक के ठा.राधेश्याम सिंह जूनियर हाईस्कूल उकाथू में, 30 को विजयीपुर ब्लाक के खेल मैदान जिहरवा में और देवमई ब्लाक के खेल मैदान, गोसाई खेड़ा, धमौली गांव में, 31 जनवरी को अमौली ब्लाक के खेल मैदपान लहुरी सरांय में, 1 फरवरी को हसवा ब्लाक के हरसिंहपुर औरेई के ज्ञानोदय जूनियर हाईस्कूल में, 2 फरवरी खजुहा ब्लाक के सरकंडी गांव के स्वामी भगवान जूनियर हाईस्कूल, हथगाम ब्लाक के इटैली के जगदंबिका प्रसाद हाईस्कूल में और असोथर ब्लाक के कौंडर गांव के राम मनोहर लोहिया गांव में, 3 फरवरी को तेलियानी ब्लाक के सैनीपुर गांव के पटेल धर्म इंटर कॉलेज में, भिटौरा ब्लाक के बम्हरौली के खेल मैदान में और मलवां ब्लाक के गाजीखेड़ा गांव के श्रीराम दीन सिंह इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा इच्छुक खिलाड़ी नियत तिथि को नियत स्थान पर सुबह नौ बजे पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।