जाफरगंज। विकासखंड के भारतपुर गांव में आयुष्मान क्रिकेट क्लब के चौथे दिन बिंदौर और सहिमलपुर टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें टास जीत कर बैटिंग करने का फैसला बिंदौर टीम के कप्तान बृजेश सिंह पर भारी पड़ गया।
यह टीम 114 रन पर आल आउट हो गई। जवाब में उतरी सहिमलपुर टीम के कैप्टन जीतू तिवारी व पिंटू ने चौका छक्का की बौछार कर मैच को एक तरफा बना दिया। बाकी कसर जीतू ने 35 रनों का योगदान देकर पूरी कर दी। पिंटू निषाद ने 81 रन बनाए। जिस पर इस खिलाड़ी को मैन आफ द मैच चुना गया।