बहुआ। क्षेत्र के महाखेड़ा गांव में चल रहे आनंदेश्वर क्रिकेट महासंग्राम टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मुकाबले में महाखेड़ा ए टीम व महाखेड़ा बी टीमें आपस मे भिड़ी। जिसमें महाखेड़ा बी ने जीत दर्ज की। सर्वेश कुमार ने नाबाद पाली खेलने के साथ छह विकेट झटक कर विपक्षी टीम को हाशिए पर ला दिया।
महाखेड़ा ए टीम के कप्तान राहुल सिंह ने टॉस जीतकर विरोधी महाखेड़ा बी टीम के कप्तान नीरज शर्मा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। महाखेड़ा बी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर का खेल खेलते हुए 54 रन बनाकर आल आउट हो गयी। महाखेड़ा बी टीम के खिलाड़ी खराब खेल का प्रदर्शन करते हुए एक एक कर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। बी टीम के जवाब में महाखेड़ा ए टीम के बल्लेबाजो ने जमकर
धुनाई करते हुए, मात्र 6 ओवर का खेल खेलते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाकर विजयी हुई। विजेता टीम के खिलाड़ी सर्वेश कुमार विश्वकर्मा ने विरोधी टीम के 6 विकेट झटकने के साथ ही बल्लेबाजी में भी करामात दिखाई। टीम के लिए नाबाद 25 रन बनाने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। मैच के अंपायर जितेंद्र श्रीवास्तव व दिनेश सिंह ने कई कड़े फैसले लेकर टीमो को अनुशासन में बनाये रखा। खिलाड़ियों द्वारा एक एक विकेट लेने पर व चौके व छक्के लगाने पर दर्शकों ने जमकर तालियों से टीमों का उत्साह वर्धन करते रहे। इस अवसर पर दुबई की कंपनी के डायरेक्टर गिरिजाशंकर शिवहरे,आयोजक अर्जुन सिंह,प्रधान ज्ञान सिंह गौर,बीरू सिंह,श्रीओम,राजेन्द्र कुमार,पुष्पेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।