फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर स्पोर्टिंग क्लब ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन के टूर्नामेंट का रविवार फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें ओमनी क्लब की फतेहपुर स्पोर्टिग क्लब से टक्कर हुई। जिसमें यह मुकाबला ओमनी से 1-0 से जीतकर फतेहपुर स्पोर्टिग क्लब ने अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में रविवार को फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। मैच बेहद रोमांचक रहा। कई ऐसे मोड़ आए जब दोनों टीमें एक दूसरे को धूल चटाने के लिए बराबर बराबर की स्थिति में रहीं। फुल टाइम होने तक मुकाबला शून्य शून्य रहा। बाद में एक्स्ट्रा हाफ में फतेहपुर स्पोर्टिग के कप्तान दानिश ने एक गोल दागा। जो टीम के लिए विजयी साबित हुआ। जिला वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने विजेता टीम को ट्राफी सौंपी। इसके अलावा बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का खिताब कैफ और सुहान को दिया गया। इस मौके पर प्रदीप मिश्रा, राम बहादुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें