बहुआ। महाखेड़ा में चल रहे आनंदेश्वर क्रिकेट महासंग्राम टूर्नामेंट में रविवार को महाखेड़ा ए और डीघ की टीम के बीच क्वार्टर फाइनल खेला। जिसमें महाखेड़ा ए के कप्तान के शानदार प्रदर्शन ने विपक्षी टीम को बैक फुट पर ला दिया। डीघ के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यह टीम तीन विकेट से मैच अपने नाम करने में कामयाब रही।
इस मैच का टॉस् जीतकर महाखेड़ा ए के कप्तान राहुल सिंह ने डीघ टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। यह टीम 14 ओवर में 89 रन बनाकर आल आउट हो गई। डीघ के कप्तान रवि सिंह ने कुछ प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो सके। हालत यह बन पड़े कि डीघ के बल्लेबाज एक एक रन के लिए जूझते नजर आए। मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाखेड़ा ए के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। महाखेड़ा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 7 वीकेट खोकर 90 रन आसानी से बना लिए। टीम के कप्तान राहुल सिंह न केवल नाबाद 32 रनों की नाबाद पाली खेली बल्कि दो विकेट भी झटके। जिसके चलते कप्तान को जिन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
मैच के अंपायर दिनेश सिंह व जितेंद्र श्रीवास्तव रहे। इस मौके पर गिरिजाशंकर शिवहरे,अर्जुन सिंह,प्रधान ज्ञान सिंह,सर्वेश कुमार,बीरू सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,राजेन्द्र, श्रीओम भी मौजूद रहे।