फतेहपुर। डा. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में गुरुवार को शाहजहांपुर को 1-0 से हराकर गोरखपुर ने जीत दर्ज की। शुक्रवार को प्रयागराज और बनारस के बीच मैच खेला जाएगा।
मुस्लिम इंटर कालेज के मैदान में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। खेल शुरू होने के 20वें मिनट पर गोरखपुर टीम ने पहला गोल दागकर बढ़त बनाई। शाहजहांपुर टीम बढ़त की बराबरी करने के लिए अंत तक संघर्ष करती रही, लेकिन अंत तक गोल नहीं कर पाई। (संवाद)