फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने आईटीआई छात्र को कुचला, मौत

Sat, 27 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-24-फाइल फोटो प्रदीप
विज्ञापन

- पैदल घर जाते समय ट्रक ने युवक को पीछे से कुचला
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। तेज रफ्तार ट्रक ने आईटीआई छात्र को गुरुवार रात कुचल दिया, जिससे युवक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी सियाराम का पुत्र प्रदीप (22) बकेवर कस्बे से रात को घर पैदल जा रहा था। हाईवे पर जहानाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से प्रदीप को टक्कर मार दी। रोड पर गिरने पर प्रदीप को ट्रक कुचलते हुए भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप को जहानाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पिता, मां आशा और भाई महावीर का हादसे से रो-रोकर हाल बेहाल दिखा। पिता ने बताया कि प्रदीप छोटा पुत्र था। उसने इस साल आईटीआई प्रवेश लिया था। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें