फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शाम को बाजारों में पुलिस की स्पेशल टीम रहेगी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बिंदकी)। शहर में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए चौक-चौराहों से लेकर बाकरगंज तक शाम सात से रात नौ बजे तक पुलिस की अतिरिक्त टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन




सदर कोतवाली में सर्राफा कारोबारियों के साथ हुई बैठक में सीओ सिटी सुशील कुमार दुबे ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। व्यापारियों की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान बंद करने के समय अब हर दिन बाकरगंज तक पुलिस की टीम मौजूद रहेगी।

व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी समय कॉल कर सकते हैं। कोई भी अंदेशा हो या संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल बताएं। दुकानदारों से दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटवाने के लिए कहा गया। इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी, सर्राफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पप्पन रस्तोगी, महामंत्री सोनू गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगवाएं
बिंदकी। व्यापारियों के साथ बैठक में सीओ वीर सिंह ने कहा कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। पूर्व में कई आपराधिक मामलों का खुलासा भी सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुआ है। इसके अलावा शारदीय नवरात्र, दशहरा के त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस मौके पर लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर, पूर्व सभासद रामजी गुप्ता, डॉक्टर ओमप्रकाश गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें