फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुंह में कपड़ा ठूंसा मजदूर का घर से शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। मजदूर की मंगलवार रात घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस पहुंची। पुलिस ने मुंह में कपड़ा ठूंसा पाया। वह पत्नी को चार दिन पहले घर लेकर आया था। दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी महेश रैदास (26) मजदूरी करता था। पत्नी अरुणा ने बताया कि पति रात करीब 12 बजे घर के पीछे शौच को गए थे। वह सो गई थी। उसकी नींद रात के दूसरे पहर खुली। उसने पति को बरामदे पर खंभे की आड़ में मृत पाया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोग पहुंचे। घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी गई। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। मजदूर और उसकी पत्नी अरुणा के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। वह पत्नी को ससुराल अतरहा गांव से दो साल बाद एक सितंबर को घर लेकर आया था। पड़ोसियों ने बताया कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। किसी से अरुणा मोबाइल पर बातचीत करती थी। विरोध करने पर दोनों झगड़ते थे। उसकी एक साल की बेटी अनन्या है। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद और चौकी इंचार्ज दतौली विद्या प्रकाश सिंह ने महिला से पूछताछ की। पुलिस ने मुंह में ठूंसे कपड़े को सुरक्षित किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।

पत्नी के बयान में भिन्नता
पुलिस की पूछताछ में अरुणा बार-बार बयान बदलती रही। बयान में पति के फंदे से लटकना बताया। जंगल से रात को शौच के बाद अचानक हार्टअटैक से मौत होना बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें