फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 21-22 और 28-29 को नाम जुड़वाने के लिए चलेंगे विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए नवंबर में दो चरणों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 21-22 और 28-29 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

इन दिनों बीएलओ अपने मतदेय स्थलों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। वे पात्र, छूटे हुए और युवा मतदाताओं से आवेदन लेंगे। सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें मतदेय स्थलों के संभाजन और 12 नवंबर को मतदाता सूची के आलेख प्रकाशन की तैयारियों पर चर्चा हुई।
डीएम ने निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए। नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 और संशोधन के लिए फार्म-8 भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें