फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव चौपाल लगाकर प्रदेश के हालातों की दें जानकारी

विज्ञापन
शहर के शादीपुर स्थित जिला पार्टी कार्यालय में बैठक करते सपाई - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जन-जन तक पार्टी नीतियों को पहुंचाने के लिए सपाई गांव-गांव चौपाल लगाएंगे। इस संबंध में सपा पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने बूथ कमेटियों के गठन की भी समीक्षा की। बताया गया कि सदर को छोड़कर पांच विधानसभा क्षेत्रों की बूथ कमेटियों का गठन पूरा कर अभिलेख जमा करा लिए गए हैं। बैठक शनिवार को शहर के शादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में अपराधों की बाढ़ आई हुई है। आए दिन लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। लोग केंद्र और भाजपा सरकारों से आजिज आ चुके हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर सपा की नीतियों और रीतियां पहुंचाने का काम प्रारंभ कर दें।
कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का काम प्रारंभ हो चुका है। पार्टी कार्यकर्ता प्राथमिकता के साथ अपने समर्थकों का नाम सूची में शामिल कराएं। उन्होंने गांव-गांव कार्यकर्ताओं से चौपाल लगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। ऐसे में कार्यकर्ता पहले से ही चुनाव की तैयारी करते रहें, जिससे चुनाव के समय उन्हें अधिक मेहनत न करनी पड़े।
बैठक में पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा, सतीश राज सिंह, अरुणेश पांडेय, चंद्रप्रकाश लोधी, जगदीशसिंह उर्फ जालिम सिंह, रामेश्वर दयाल दयालू, सूरजपाल रावत, वंदना शुक्ला, रीता प्रजापति, रामबहादुर यादव, संगीता राज पासी, रहीम राईन, नफीस उद्दीन, मो. मोईन खान, कपिल यादव, शहनवाज अनवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें