फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीदने में भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

Sun, 27 May 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा ने गेहूं खरीद में किसानों के साथ बरते जा रहे भेदभाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को सपाई नहर कालोनी में एकत्र हुए और जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन कर केंद्रों में डंप किसानों के गेहूं की तौल कराने की मांग की। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर केंद्र में बरती गई अनियमितताओं की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।    
विज्ञापन

 
ज्ञापन में कहा गया है कि गेहूं क्रय केंद्र किसानों के साथ धोखा साबित हुए हैं। यहां पर सिर्फ बिचौलियों का गेहूं खरीदा गया है। अभी तक हजारों क्विंटल किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों में डंप है। आए दिन मौसम खराब होने से बड़ी तादाद में गेहूं बर्बाद भी हो चुका है। ऐसे में किसान औने पौने दामों की गेहूं की बिक्री करने को मजबूर हो रहा है। आरोप है कि हर केंद्र में सत्ता में मजबूत पकड़ रखने वाले दलाल हावी हैं। यही कारण है कि किसानों का गेहूं तौला नहीं जा रहा है।

पूर्व सांसद राकेश सचान ने बताया कि गेहूं की तौल रोकने के पीछे दलालों की चाल है। जब किसानों का गेहूं तौला नहीं जाता है, तो वह ऊबकर सस्ते दामों पर दलालों के हाथ बिक्री कर देते हैं। यही गेहूं क्रय केंद्र में तय कीमत पर तौल लिया जाता है। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी, शकील गोल्डी, नफीस उद्दीन, मोईन खां, राजू कुर्मी, रीता प्रजापति, भोला यादव, रंजीत पटेल के अलावा बड़ी तादाद में किसान मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें