फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं ने संभाला मोर्चा, किया बखान

Wed, 16 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
तेलियानी विकास खंड में साइकिल बांटते राजपाल कश्यप
विज्ञापन
सपा सरकार के चार साल पूरे होने पर जिले में समाजवादी विकास दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रशासन के साथ मिलकर सपा नेताओं ने अपने-अपने ब्लाकों में मोर्चा संभाला। भव्य मंच सजा, स्टाल लगे और किताबे, पंपलेट बांटकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। दो दिनी आयोजन का मंगलवार को पहला दिन रहा। बुधवार को जिला मुख्यालय स्तर पर आईटीआई मैदान मे, मलवां, खजुहा, बहुआ, असोथर, ऐराया और धाता विकास खंड परिसर में कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को तेलियानी, देवमई, अमौली, भिटौरा, हंसवा, हथगाम और विजयीपुर विकास खंड में कार्यक्रम हुआ। प्रमुख सचिव व जिले की प्रभारी शालिनी प्रसाद, डीएम राजीव रौतेला व एसपी कलानिधि नैथानी ने सभी ब्लाकों में जाकर स्टालों का निरीक्षण किया।

श्रमायुक्त ने कहा कि जनता की योजनाएं जनता तक पहुंचे तभी शासन की असली मंशा पूरी होगी। प्रदेश सरकार ने विकास कार्योें में पारदर्शी व्यवस्था अपनाई है। जिले के हर गरीब को सरकार की समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास व अन्य योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन


तेलियानी विकास खंड: फतेहपुर। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर उद्घाटन किया। छात्राओं ने स्वागत गीत गाए। जादूगर बीके टार्जन ने जादू के सहारे लोगों को जुटाया और सरकार की कल्याणकारी योजनाएं समझाईं। अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम डॉ. राजपाल कश्यप ने गरीबों को साइकिल बांटी। इस दौरान सीडीओ रामाश्रय, खंड विकास अधिकारी संध्यारानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें