फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता समेत तीन पर गैंगरेप की एफआईआर

Tue, 27 Sep 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली जिले के लालगंज थानाक्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप है कि 22 सितंबर को जान पहचान के अधिवक्ता जयसिंह अपने घर ले जाने के बहाने मलवां ले गए थे। आरोप है कि वहां पर नशीला चावल खिला एक दुकान में तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


पेट में दर्द होने पर वह इलाज कराकर अपने घर सरेनी चली गई थी। दूसरे दिन सपा नेता पियूष तिवारी उसे फोन पर एक कालोनी आवंटित होने का लालच देकर चाभी देने के बहाने फतेहपुर शहर बुलाया। यहां से ओमघाट भिटौरा ले जा रहा था। रास्ते में नशीली चाय पिला जंगल में दुष्कर्म किया।

हालत बिगड़ने पर समाजवादी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया था। रात में फिर से सपा नेता ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ कई बार दुष्कर्म किया। हालत खराब होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने जनरल वार्ड में शिफ्ट किया था। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दुष्कर्म समेत कई धाराओं में तीनों आरोपियों के  खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तार के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

 
पियूष तिवारी पहले पार्टी में पदाधिकारी थे। वर्तमान में सक्रिय नहीं हैं। वह पार्टी की होने वाली बैठकों में भी काफी समय से नहीं दिख रहे हैं।  
                       सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव का कोट्स:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें