फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर सपा नेता पर मुकदमा

Fri, 21 Jun 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सांसद नरेश उत्तम के साथ भ्रमण व जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने सपा नेता व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन पुत्र हाजी रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में 14 जून को सांसद नरेश उत्तम ग्रामीण मतदाताओं को विजय जुलूस निकालकर बधाई देने पहुंचे थे। जनसभा को सपा नेता संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान हाजी रजा का पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। सुल्तानपुर घोष के मंडल संयोजक आलोक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
एफआईआर दर्ज होते ही एएसपी विजय शंकर मिश्रा, सीओ सिटी वीर सिंह, सर्किल का फोर्स, एक कंपनी पीएसी के साथ रजा के आवास पनी व चौधराना मोहल्ल में दबिश दी गई। एएसपी ने बताया कि रजा की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। जल्द ही रजा की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट
जिलाबदर के बाद चार माह पहले लौटा था हाजी रजा
नगर पालिका चुनाव में जिलाबदर होने के बाद हाजी रजा फरवरी माह में जिले में वापस हुआ था। करीब पांच माह बाद प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का रजा पर फिर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस को तेजी से रजा की तलाश चालू की है। माना जा रहा है कि 2021 में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बीजेपी नेता फैजान को पीटने के बाद रजा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। इस मामले में भी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। सदर कोतवाली से रजा पर गैंगस्टर, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के 23 मुकदमे दर्ज हैं। करीब 17 मुकदमों में रजा को क्लीन चिट मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें