फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: गुंडा एक्ट मामले में सपा नेता हाजी रजा कोर्ट में हाजिर, एक-एक लाख के मुचलके पर मिली जमानत

Wed, 12 Apr 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि और सभासद हाजी रजा मोहम्मद को पुलिस ने गुंडाएक्ट मामले में एडीएम न्यायिक कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने एक-एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है। नोटिस पर पक्ष रखने के लिए 18 अप्रैल को तारीख लगी है। कोर्ट के बाहर समर्थकों से रजा ने पूरे घटनाक्रम के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वता बताई है।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा फैजान रिजवी पर दो साल पहले हमला हुआ था। मामले में पनी मोहल्ला निवासी सपा नेता हाजी रजा और उनके समर्थकों के खिलाफ लूटपाट, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। पुलिस की ओर से 16 मार्च को हाजी रजा के खिलाफ गुंडा एक्ट की रिपोर्ट भेजी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट में रजा को गुंडा और गैंगस्टर बताया है। इससे समाज में भय और आतंक व्याप्त होने की बात कही है।

इस मामले में एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप की कोर्ट में हाजी रजा की मंगलवार को पेशी हुई। हाजी रजा के वरिष्ठ अधिवक्ता शफीकुल गफ्फार ने बताया कि कोर्ट ने एक-एक लाख के मुचलके पर गुंडा एक्ट में जमानत दी है। इसके बाद 18 अप्रैल को नोटिस को जवाब देने के लिए तारीख दी है। कोर्ट के समक्ष 18 अप्रैल लिखित स्पष्टीकरण दिया जाएगा। इस दौरान सपा नेता हाजी रजा ने समर्थक भी परिसर पहुंचे। उन्होंने समर्थकों को बताया कि सत्ता पक्ष चुनाव लड़ने से रोकना चाहता है। प्रशासन जिला बदर कर चुनाव से दूर करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें