फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चिंटफंड कंपनी एजेंट पर 6.16 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा

Tue, 11 Apr 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चिटफंड कंपनी के एजेंट पर छह लाख 16 हजार की धोखाधड़ी किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। राधानगर थानाक्षेत्र के चांदमारी खंभापुर मोहल्ला निवासी भगवती प्रसाद बाजपेयी ने बताया कि पड़ोसी गंगा सैनी मार्च 2019 में घर आया। उसने चिटफंड कंपनी विआल मैच्युअल बेनीफिट निधि लिमिटेड में रुपये लगाने में पांच साल में धन दोगुना का लालच दिया। उसने प्रमुख कार्यालय रघुवंशी कांपलेक्स आयूबखां चौराहा सिविल लाइन बरेली बताया। उस कंपनी में गंगा सैनी ने खुद को काम करना बताया। भरोसे में पत्नी प्रकाशवती के नाम 45 हजार और पुत्र मनोज बाजपेई के नाम 71 हजार 500 रुपये, पौत्र उदय कुमार शुक्ल के पांच लाख बांड लिए। बांडों की मैच्युरिटी नजदीक आने पर गंगा सैनी से भुगतान के लिए संपर्क किया। तभी वह उसके टरकाने लगा। धोखाधड़ी का अहसास होने पर कंपनी 2019 में गंगा सैनी से सख्ती से पूछताछ की। तभी उसने बोला कि कंपनी भाग चुकी है। उसके साथ छह लाख 16 हजार 500 रुपये की जालसाजी कर धोखाधड़ी की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
महिला की पिटाई में चार पर मुकदमा
फतेहपुर। एक महिला को पीटकर जान से मारने की धमकी देने में तीन लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। राधानगर थाना क्षेत्र के ढकौली निवासी किशोर की पत्नी रूबी ने बताया कि सैयद बाबा मजार के पास रहने वाले बबलू, प्रेम, विनोद, ममता सोमवार को दरवाजे पर आए। गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर चारों ने लाठी डंडे से पीटकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)


बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट
फतेहपुर। पांच साल बाद बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली (55) वर्षीय एक महिला ने एफआईआर में बताया कि पांच साल पहले 2018 में इटरौरा गांव गई थी। जहां रास्ते में इटरौरा निवासी कौशल कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने सुनवाई नहीं की थी। कहीं सुनवाई न होने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष जेपी शाही ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें