फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के पेट्रोल पंप पर दरोगा की पिटाई

Fri, 19 Jun 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ज्वालागंज इलाके में सपा नेता के पेट्रोल पंप पर गुरुवार दोपहर बाद जमकर बवाल हुआ। पंपकर्मियों और पुलिस के बीच हुई जूतमपैजार में दरोगा के हाथ में चोट आई है और उनकी वर्दी फट गई। बवाल की जानकारी मिलने पर सपा नेता और कोतवाल मयफोर्स मौके पर पहुंचे। एक बार तो दोनोें तरफ से टकराव की नौबत बन गई। इस बीच मौके पर पहुंची सीओ ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पंप मालिक ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना पैसे दिए जबरन पेट्रोल भराती है। विरोध करने पर दरोगा ने मारपीट की और रुपये लूट लिए। वहीं कोतवाल ने कहा कि दरोगा मिलावट की शिकायत करने पंप पर गया था। बवाल के बाद मौके पर पहुंचे डीएसओ और आईओसी की टीम ने नमूने लिए।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमरदीप सिंह उर्फ पप्पू का ज्वालागंज में पेट्रोल पंप है। गुरुवार दोपहर जेल पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार बाइक में पेट्रोल भराए। उन्होंने मिलावट की संभावना जताते हुए पंपकर्मियों से शिकायत की। इसी बात को लेकर चौकी प्रभारी और पंपकर्मियों के बीच नोंकझोंक हुई। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाल आरएस सोनकर और आबूनगर चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह पंप पर पहुंचे। इस दौरान पंप मालिक के रिश्तेदार विनय सिंह और पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने जमकर लाठियां चटर्काइं तो पंपकर्मियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मारपीट में चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह की वर्दी फट गई और उनके हाथ में चोट आई है।  पुलिस ने विनय सिंह और पंप मालिक के ड्राइवर सुधीर को हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही सपाई लामबंद हो गए। पंप मालिक के साथ ही सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह सहित अन्य सपाई एवं सीओ वंदना सिंह मौके पर पहुंचीं। सीओ और सपाइयों के बीच करीब चार घंटे तक पंचायत चली। इस दौरान पेट्रोल पंप मालिक ने सीओ को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गाड़ी में मुफ्त में पेट्रोल न भरने पर पुलिस टीम ने पंपकर्मियों पर हमला बोला। मारपीट करके दस लाख रुपये लूट लिया। वहीं कोतवाल ने आरोप लगाया कि मिलावट की शिकायत करने गए दरोगा के साथ पंप मालिक के रिश्तेदार ने मारपीट की। बाद में वे आबूनगर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो लामबंद पंपकर्मियों ने हमला बोल दिया। एसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि दरोगा पर हमले की जांच करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह का शाम को मेडिकल कराया गया। उधर, पुलिस की शिकायत पर डीएसओ ओमप्रकाश और आईओसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। आईओसी की टीम ने पेट्रोल का घनत्व सही पाए जाने का दावा किया है। जबकि डीएसओ ने नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें