अमौली। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शनिवार शाम चांदपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर की साफ-सफाई के साथ ही शस्त्रों के रखरखाव को बारीकी से देखा।
अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने विवेचनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। एसपी ने मौके पर मौजूद 15 चौकीदारों को कंबल भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले पीड़ित व्यक्ति की समस्या का तुरंत निस्तारण होना चाहिए। किसी को फतेहपुर आने की जरूरत न पड़े।