फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

Thu, 11 Feb 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद निर्वाचन 2016 का पहला नामांकन पत्र सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने दाखिल किया।
विज्ञापन



नामांकन जुलूस मे सपाइयों का हुजूम उमड़ा। नामांकन के दौरान दर्जनों सपा के झंडे व स्टीकर लगे वाहन कलेक्ट्रेट कैंपस मे दाखिल हुए, जिन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई गई। कैंपस में नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के नारे लगते रहे।


उत्तर प्रदेश विधान परिषद् द्विवार्षिक निर्वाचन के कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के नामांकन पत्रों की खरीद से लेकर दाखिले तक का काम कलेक्ट्रेट के डीएम कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन



बुधवार को सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव दोपहर 12 बजे सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के आवास के पास से वाहनों के लंबे काफिले के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। डीएम राजीव रौतेला की गैर मौजूदगी में एडीएम आलोक सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

 
नामांकन दाखिल कराने आए सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों के सत्ता रसूख के कारण कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद निर्वाचन का नामांकन स्थल न केवल सपा के झंडे लगे दर्जनों वाहनों का गवाह बना बल्कि समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे भी गूंजते रहे।
विज्ञापन



सपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व महासचिव महेंद्र बहादुर सिंह, मोइन खान समेत बड़ी तादाद में सपाई मौजूद रहे।

 
तीसरे दिन बिके दो पर्चे - फतेहपुर। कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव की चल रही नामांकन प्रक्रिया की रफ्तार खासी सुस्त है।


कलेक्ट्रेट के डीएम कोर्ट में चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन समता पार्टी रिपब्लिक पार्टी से उम्मीदवार व कानपुर के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने दो सेटों में पर्चा खरीदा। इस लिहाज से तीन दिन में एमएलसी बनने के लिए नौ नामांकन पत्र ही बिके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें