फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, बसपा के नेता केवल ट्वीट करते हैं, कांग्रेस संघर्ष - नसीमुद्दीन

विज्ञापन
फतेहपुर शहर के पीरनपुर के एक मैरिज लान में कांग्रेसियों को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश महास? - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व सांसद राकेश सचान ने बुधवार को पीरनपुर के एक गेस्ट हाउस में मुस्लिम समुदाय के लोगों से संवाद किया और उन्हें पार्टी में जुड़ने की अपील की। कहा कि सपा-बसपा के नेता सिर्फ ट्वीट करते हैं। सपा-बसपा और भाजपा तीनों के विचार एक हैं, इनसे सजग रहें। इसके बाद शांतिनगर में चार बेटियों समेत आत्महत्या करने वाली श्यामा के ससुर से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि जब भी मुसलमानों ने कांग्रेस का साथ छोड़ा है, तब-तब भाजपा मजबूत हुई है। भाजपा के खिलाफ आज कांग्रेस ही सड़कों पर उतर कर विरोध कर रही है। मुस्लिम समुदाय का कांग्रेस में ही मान, सम्मान का ध्यान दिया जाता है। अन्य पार्टियां तो वोट लेने के लिए लुभावने भरोसा दिलाते हैं। पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, बेरोजगारों और आम जनमानस की समस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं है। इसके बाद दोनों नेता शांति नगर में पीड़ित के घर पहुंचे। चार बेटियों के साथ मां श्यामा के जहर खाकर हुई मौत पर संवेदना व्यक्त की। साथ ही पूर्व मंत्री ने इस मुद्दे को सदन में उठाने और पीड़ित परिवार को सहायता धनराशि दिलाने का मुद्दा उठाने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन युवा नेता राजन तिवारी ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, सरताज सिद्दीकी, हेमलता पटेल, शिवाकांत तिवारी, कासिम अली, रिजवान खान, सरताज, पंकज गौतम, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक दुबे, उदित अवस्थी, सादाब अहमद, राजू सिंह, विकास मिश्रा, आशीष गौड़, विकास सिंह, नवनीत तिवारी, मनु, बब्लू कालिया, हफीज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें