फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नरकीय जीवन जीने को मजबूर सोरहा के ग्रामीण

विज्ञापन
फोटो-04-गंदे पानी भरे रास्ते से निकलते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
असोथर। ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कौंडर के मजरे सोरहा की गलियों तक कीचड़, जलभराव और गंदगी बजबजा रही है। बारिश होने पर हालात और भी बदतर हो जाते हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों का स्कूल जाना, बीमारों का अस्पताल पहुंचना बेहद कठिन रहता है। सोरहा की आबादी करीब 500 है। ग्रामीण बाबूलाल, रामखेलावन, नरेंद्र पासवान आदि ने बताया कि वर्षों से समस्याएं जस की तस हैं। शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। एडीओ पंचायत अशोक कुमार का कहना है कि टीम लगाकर गांव की सफाई कराई जाएगी। एस्टीमेट बनवा कर खड़ंजा और नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें