फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ठेकेदार संचालक का बेटा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाने के टीकर ग्राम पंचायत में सरकारी देशी शराब ठेका संचालक के बेटे को साथी समेत पुलिस ने शराब ले जाते वक्त गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। टीकर गांव में मैना देवी शराब दुकान की अनुज्ञापी हैं। इनका पुत्र धीरेंद्र अपने साथी समेत आसपास के गांव में बोरी में भरकर शराब लेकर शनिवार की शाम बौंडर निवासी राजन के साथ दूसरे गांव जा रहा था। एसआई अविनाश यादव ने दोनों को गिरफ्तार किया। शराब आवंटित दुकान की निकली। दूसरे स्थान से बेचने के आरोप में दोनों को पकड़ा। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि 104 पौव्वा के साथ दोनों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें