फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को टिफिन देने जा रही मां को कार ने रौंदा

Tue, 18 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में औंग से आए मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर गोधरौली गांव के पास सोमवार सुबह सड़क पार कर रही एक महिला को एक के बाद एक दो कारों ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद पहली कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार एक शिक्षिका व गर्भवती महिला घायल हो गई। गर्भवती महिला की हालत नाजुक होने पर आनन-फानन में कानपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन


यह हादसा सुबह आठ बजे हुआ। औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव की राजरानी (55) का इकलौता बेटा विनोद कुमार क्षेत्र की मधुचंद्रा केमिकल फैक्ट्री में काम करता था। सुबह टिफिन तैयार करने में देरी की वजह से वह घर से नौकरी करने  चला गया था। राजरानी अपने बेटे को टिफिन देने के लिए फैक्ट्री जा रही थी।

 फैक्ट्री के पास सड़क पार करते समय फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रही कार ने महिला को देख कर ब्रेक मारी, लेकिन महिला चपेट में आ गई। फिर कार आगे जाकर पलट गई। इस कार में चार लोग सवार थे। जिसमें एक गर्भवती महिला के साथ टीचर प्रियंका भी थीं। इनमें से गर्भवती महिला की हालत नाजुक होने के कारण उसके साथ का व्यक्ति उसे दूसरे वाहन से कानपुर ले गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच इस कार के पीछे चल रही दूसरी कार ने राजरानी को टक्कर मार दी। एक के बाद एक दो कारों की टक्कर से महिला का मौके पर ही दम निकल गया। औंग के थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ हादसा करने वाली दोनों कारों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें