फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कंटेनर की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल

विज्ञापन
फाइल फोटो-17-रोहित। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे कंटेनर ने पीछे से बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के मोहीपुर निवासी रोहित (20) मां नीलम को बाइक से लेकर खागा बड़े भाई मोहित की शादी के लिए रिश्ता देखने गए थे। लौटते समय सदर कोतवाली के लखनऊ बाईपास ओवरब्रिज पर कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक हाईवे पर फिसल गई।
ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। रोहित की मौसी सुनीता व अन्य परिजन पहुंच गए। रोहित दूध डेयरी की पिकअप चलाता था। अपराध निरीक्षक सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।

फाइल फोटो-17-रोहित। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें