फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मां से अभद्र मजाक बेटे का नहीं आया रास, सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के निबावर गांव में रिश्तेदारों के बीच हंसी-मजाक विवाद में बदल गया। मां के साथ अभद्र मजाक पुत्र बर्दाश्त नहीं कर पाया और रिश्ते के मौसा पर डंडे से हमला कर दिया। इससे मौसा का सिर फट गया। महिला ने छेड़छाड़ के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण वर्तमान में बिंदकी के एक गांव में रहकर परिवार सहित मजदूरी करते हैं। रविवार को वह ससुराल गए थे। यहां गांव की रिश्तेदार महिला से उसने मजाक कर दिया। महिला के पुत्र को मां के प्रति किया गया व्यवहार अभद्र लगा।
आरोप है कि पुत्र ने रिश्तेदार पर डंडे से हमला कर दिया। इससे उसके सिर पर चोट आई है। घायल ने मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। वहीं महिला का आरोप है कि रिश्तेदार नशे में घर पहुंचा और अभद्र टिप्पणी करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर वह वहां से चला गया। बाद में युवक के पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। कार्यवाहक थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। घायल व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें