फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रुपये न देने पर पिता से झगड़कर बेटे ने करंट लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। खर्च के लिए रुपये न देने पर पिता से विवाद के बाद बेटे ने कटीले तार में करंट दौड़कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गजईपुर निवासी राम सिंह यादव किसान हैं। उनका पुत्र अरुण यादव (18) कृषि कार्य में सहयोग करता था। पिता ने बताया कि 30 हजार कीमत का बकरा-बकरी बेचा था। खर्च के लिए अरुण रुपये मांग रहा था। उसने रुपये देने से मना कर दिया था। देर रात तक झगड़ा करता रहा।
विवाद के बाद खेत की ओर चला गया। विद्युत पोल से लटकते तार को खेत में लगे कटीले तार से छुआकर करंट का प्रवाह किया। करंट आने पर तार छूकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने सुबह उसका शव देखकर परिजनों को सूचना दी। अरुण छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। घटना से मां सोमवती का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कटीले तार में करंट दौड़ाकर उसे छूकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें