फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बीएसएनएल फाइबर संबंधी शिकायतों का घर बैठे समाधान

Mon, 27 Nov 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बीएसएनएल फाइबर से संबंधित शिकायतों का समाधान अब घर बैठे हो सकेगा। दूर संचार विभाग ने हाल ही में उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल चैटबोट शुरू किया है।
विज्ञापन




जिले में बीएसएनएल फाइबर के करीब पांच हजार उपभोक्ता हैं। इसके अलावा 50 हजार सिम कार्ड मोबाइल फोन में संचालित हैं। लेकिन अक्सर नेटवर्क संबंधी समस्या बनी रहती है। समस्या का त्वरित और घर बैठे समाधान करने के लिए विभाग की तरफ से बीएसएनएल चैटबोट शुरू हुआ है। इसका लाभ लेने के लिए बीएसएनएल उपभोक्ता को अपने व्हाटएसएप से 18004444 नंबर पर हाय लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद चैटबोट खुल जाएगा और वहां उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समस्या का त्वरित निस्तारण होगा।

छह प्रकार की मिलेंगी सुविधाएं



बीएसएनएल चैटबोट के माध्यम से उपभोक्ता नया फाइबर बुक कर सकते हैं और प्लान में मनचाहा फेरबदल भी कर सकते हैं। इसके अलावा की गई शिकायत की स्थिति भी देखे सकते हैं साथ ही अपने बिल और लेनदेन का ब्योरा भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट



बीएसएनएल चैटबोट के माध्यम से उपभोक्ताओं की सारी समस्याओं का समाधान घर बैठे हो सकेगा। उपभोक्ताओं को कार्यालय आने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।

- एसआर तिवारी, डिविजनल इंजीनियर, बीएसएनएल, फतेहपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें