फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सर्दी शुरू होते ही बढ़ीं त्वचा की बीमारियां, अस्पताल पहुंचे 50 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मौसम में बदलाव और सर्दी की दस्तक के साथ त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। तापमान में गिरावट और वातावरण में नमी कम होने से त्वचा रूखी और बेजान हो रही है। इसके चलते खुजली, लालिमा, दाने और एक्जिमा की शिकायतें सामने आ रही हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 50 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं का उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरबी तोमर के मुताबिक, सर्दियों में त्वचा की प्राकृतिक नमी कम होने से खुश्की की समस्या बढ़ जाती है। बार-बार साबुन का इस्तेमाल, गर्म पानी से नहाना और मॉइस्चराइजर नहीं लगाना परेशानी को बढ़ा सकता है।
खुजली होने पर त्वचा को बार-बार खुजलाने से संक्रमण का खतरा भी रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से त्वचा रोग से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में सर्दियों में त्वचा की नमी बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



त्वचा की देखभाल के लिए बरतें सावधानी

- नहाने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
- दिन में दो से तीन बार त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
- तेज खुशबू वाले साबुन और कॉस्मेटिक उत्पादों से बचें।
- नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
- लगातार खुजली या दाने होने पर त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें