फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, दो सवार घायल

विज्ञापन
फोटो-01-ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी कार। संवाद
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। बिंदकी मार्ग पर रविवार रात तेज रफ्तार कार पीछे से खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली में घुस गई। इसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायल निजी वाहन से कानपुर चले गए हैं।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा बिंदकी मार्ग पर अलीपुर गांव के पास आलू लदी ट्राॅली का पहिया निकल जाने से ट्राली सड़क पर खड़ी थी। रविवार रात ढाई बजे बिंदकी की तरफ से आ रही कार बीच रोड पर रखे टायर पर चढ़ते हुए ट्राली में पीछे से जा घुसी।
इस घटना में कार सवार तरन सिंह (35) और जसप्रीत (36), निवासी गुमटी नंबर-5 कानपुर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला जिसके बाद वे निजी वाहन से कानपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन

इसी बीच चौडगरा की ओर से बिंदकी जा रही रोडवेज बस ट्राॅली के रखे पहिये पर चढ़कर अनियंत्रित होने से पलटने से बच गई। बस में 35 यात्री सवार थे। तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया।

चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि हादसा कार की तेज रफ्तार के कारण हुआ। कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम चक्की नाका ओवरब्रिज के पास सोमवार को बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सिकठनपुर गांव निवासी बृजेश कुमार के पुत्र साहिल (22) की मौत हो गई। साथी आर्यन विश्वकर्मा घायल हो गया। साहिल और आर्यन बाइक से दवा लेने फतेहपुर जा रहे थे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष राज किशोर ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। घायल का इलाज कराया जा रहा है।

फोटो-01-ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें