फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पिछले साल की अपेक्षा छह प्रतिशत छात्र अधिक हुए सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम पिछले साल की अपेक्षा इस बार छह फीसदी बढ़ा है। हालांकि, हाईस्कूल में बालक और इंटर में छात्रा टापर बनी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 में ओवरआल परिणाम 91.5 प्रतिशत रहा, जबकि इस बार परिणाम 97.5 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में हाईस्कूल में 97.3 प्रतिशत और 12वीं में 97.8 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे। दसवीं के छात्र पीयूष राजन ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टाप किया, जबकि बारहवीं में छात्रा आर्या गुप्ता ने जिला टाप किया। परीक्षाफल में सुधार होने से जिले के सभी 24 सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। इसमें अधिकांश स्कूलों ने सौ प्रतिशत सफलता अर्जित की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें