फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चुनाव खर्च में भाजपा प्रत्याशी अव्वल, दूसरे पर सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों ने चार दिन धनवर्षा की है। चार दिन में सभी दलीय प्रत्याशियों का चुनाव खर्च में दोगुना से अधिक वृद्धि हुई है। भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति अब तक सबसे अधिक 33,88,285 रुपये खर्च कर चुकी हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के चार दिन में प्रत्याशियों के चुनाव खर्च में खासी बढ़ोत्तरी हुई है। नौ मई को प्रस्तुत चुनाव ब्यौरे में यह धनराशि में दस लाख से ज्यादा का इजाफा हुआ है। सपा प्रत्याशी ने नौ मई के बाद के चार दिन दो गुना धनराशि खर्च कर 18 लाख पांच हजार 433 रुपये खर्च कर चुके हैं। तीसरे नंबर में बसपा प्रत्याशी मनीष सिंह सचान 17,92,711 रुपये खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया है। निर्दलियों के खर्च के मामले में रामकिशोर दो लाख 77 हजार 836 रुपये खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया है।

लोकसभा प्रत्याशियों के खर्च का विवरण
1-साध्वी निरंजन ज्योति भाजपा 3388285
2-नरेश चंद्र उत्तम सपा 1805433
3. मनीष सिंह सचान बसपा 1792711
4-वीरेंद्र सिंह निर्दलीय 147057
5-जितेंद्र कुमार मौर्य निर्दलीय 25000
6-नीरज कुमार निर्दलीय 34467
7-राजबहादुर निर्दलीय 15200
8-कमलेश कुमार सिंह निर्दलीय 36917
9-रामबिहारी निर्दलीय 116823
10-जयचंद्र कुमार निर्दलीय 37584
11-रामकिशोर निर्दलीय 277836
12-नीरज लोधी निर्दलीय 45730
13-राजेश कुमार पटेल निर्दलीय 25000
14-पंकज अवस्थी निर्दलीय 92868
15-कुलदीप निर्दलीय 25000
भाजपा के सबसे अधिक दौरे
भाजपा की ओर से अब तक सबसे अधिक स्टार प्रचारक आए हैं। इसमें दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सभा को संबोधित कर चुके हैं। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सभा कर चुके हैं। वहीं सपा और बसपा का अब तक कोई बड़ा नेता प्रचार के लिए नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें