फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हिंदी परीक्षा में छह परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीबीएसई के तहत सोमवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 939 परीक्षार्थियों में से 933 परीक्षार्थी शामिल हुए। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत सभी 291 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 309 में से 307 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और दो अनुपस्थित रहे। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 116 में से 114 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और दो अनुपस्थित रहे। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी बिंदकी में पंजीकृत 223 में से 221 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और दो अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें