फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्कूल में बहनों ने भाइयों की कलाई में बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को विद्यालय के प्री-प्राइमरी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को राखियां बांधकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

त्योहार मनाने से पहले शिक्षिकाओं ने बच्चों को भाई-बहन के पर्व के बारे में जानकारी दी। स्कूल के निदेशक शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि हम सब आरवीएस परिवार के सदस्य हैं। कोई भी समस्या आने पर पूरा परिवार उसका सामना मिलकर करता है। हम सबको भी परस्पर सहयोग की भावना रखना चाहिए। यही इस पर्व का मूलमंत्र है। विद्यालय प्रधानाचार्य सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि यह त्योहार केवल महंगी राखियों और उपहारों तक ही सीमित नहीं हैं। त्याग और सहयोग का संकल्प लेने का महापर्व है। विद्यालय चेयरमैन बिंदा सिंह एवं एकेडमिक डाइरेक्टर वीशा मोहिंद्रा ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें