अनुराधा तिवारी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास व देवर के खिलाफ प्रताड़ना, मारपीट, गालीगलौज, जानलेवा धमकी व खुदकुशी के मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
गढ़ा गांव की रहने वाली अनुराधा तिवारी उर्फ अन्नू (28) ने बुधवार की शाम को घरेलू विवाद के चलते गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर रात पुलिस ने अनुराधा के पिता रमेश चंद्र द्विवेदी निवासी प्रताप नगर असोथर की तहरीर पर अनुराधा के पति आशीष, देवर रवि तिवारी, सास मनोरमा तिवारी के खिलाफ के कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रमेश चंद्र द्विवेदी ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार को पुत्र दीपक, अनुराधा को मायके लाने के लिए पहुंचा था। सुबह अनुराधा ने फोन पर यह बात बताई थी कि परिवार के लोग गालीगलौज कर रहे हैं।
शाम को बेटे दीपक के सामने ही अनुराधा ने एक नाली बंदूक से अपनी जान ले ली। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।