जाफरगंज। बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया पर महिला ने पर्स नहीं छोड़ा। इस कारण महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र के धौरहारा गांव निवासी राजेंद्र निषाद की पत्नी मीरा पिता गंगाराम के साथ मायके गढ़ईपुरवा थाना सजेती जिला कानपुर देहात जा रही थी।
थाना क्षेत्र की सीमा के गांव के पास केदार का डेरा के पास पिता-पुत्री पहुंचे ही थे। तभीा ओवरटेक कर पल्सर बाइक सवार रुके और भिखनीपुर चौराहे का पता पूछने लगे।
कुछ देर बाद ही दोनों बाइक सवार बेटी के पास पहुंचे और उसका पर्स छीनने की कोशिश करने लगे। महिला ने मदद की गुहार लगाई।
तभी छीनाझपटी में बेटी बाइक से गिरकर घायल हो गई। इसी बीच लोगों को आता देखकर बाइक सवार भाग निकले।
प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया पर कोई सुराग नहीं लगा है।