फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर साली का अंगूठा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति घर पहुंचा और साली से अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसने साली की पिटाई कर उसके हाथ का अंगूठा काट दिया। इसके बाद घर से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रविवार को पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 28 मई 2025 को कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, दो देवर, ननद और ससुर दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सभी ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया।
महिला ने बताया कि नौ जून को पति उसके घर पहुंचा और छोटी बहन के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर बहन को पीटकर उसका अंगूठा काट दिया। बीच-बचाव में उसे और उसकी मां को भी पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष संगीता यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें