फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत गाया और ब्लैक बोर्ड पर की चित्रकारी

Sat, 30 Dec 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
बिंदकी में मौजूद अंतर्राष्ट्रीय गीतकार व चित्रकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिंदकी नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार की रात अंतर्राष्ट्रीय गीतकार व चित्रकार बाबा सत्यनारायण मौर्य को घने कोहरे के कारण रात्रि विश्राम करने के लिए रुकना पड़ा। सुबह विद्यालय के बच्चों के साथ कुछ पाल बिताकर वे अपनी प्रतिभा की झलक दिखा गए।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय गीतकार व चित्रकार बाबा सत्य नारायण मौर्य किसी कार्यक्रम में अयोध्या जा रहे थे। वे भारत माता की आरती गाने, चित्रकारी, कार्टूनिस्ट, कवि, गायक व संगीतकार होने की वजह से देश-विदेश में विख्यात हैं। घने कोहरे के कारण लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रबंधक जयकृष्ण ओमर, प्रधानाचार्य रामकांत त्रिपाठी ने उनको विद्यालय में रात्रि विश्राम कराया।

शनिवार की सुबह बच्चों, शिक्षकों के आग्रह पर उन्होंने प्रार्थना के समय बच्चों को गीत सुनाया और कुछ ही सेकेंड में ब्लैक बोर्ड पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। संक्षिप्त बातचीत में कहा कि देशसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं। व्यक्ति, समाज से बड़ा प्रदेश और उन सबसे बड़ा अपना भारत देश है। देश के लिए जीना और देश के लिए ही मरना उनका मकसद है। इस मौके में मोना ओमर, दिनेश गुप्ता, लक्ष्मीकांत मिश्रा, राजकरन, अमित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें