फतेहपुर। पार्टी कार्यालय में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा था। इस दौरान कार्यकर्ता सत्यभान ने सम्मान का शॉल व माला मंच पर फेंक दिया, कहा कि जनता की समस्या का अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। चौक बाजार निवासी भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारी सत्यभगवान गुप्ता ने बताया कि सरकार जनता के हितों के लिए काम कर रही लेकिन अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि चौक बाजार में 40 घंटे से बिजली नहीं आ रही थी। अधीक्षण अभियंता को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने उठाया नहीं। कहा कि मेरी इस कार्यप्रणाली से किसी को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। जिलाध्यक्ष अन्नू पटेल ने बताया कि मेरी जानकारी ऐसी कोई घटना नहीं है। सत्यभगवान पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। उनसे मंगलवार को भी मेरी भेंट हुई थी।