फोटो-20-बैठक करते श्रीराम राज्याभिषेक मंडल के पदाधिकारी। संवाद
फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल का 21 सितंबर को चुनाव होगा। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ। रविवार को हुई बैठक में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद के चुनाव कराने पर सहमति बनी।
मंडल के अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी की अध्यक्षता में पीलू चौराहे पर स्थित कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा, कमेटी का चुनाव 21 सितंबर को होगा। मंडल संयोजक विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि तीनों पदों की नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनाव होगा।
चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए गठित कमेटी में पिंटू बाजपेयी, राजीव पोरवाल और अरुण जायसवाल एडवोकेट शामिल हैं। 21 सितंबर को दोपहर तीन बजे मतगणना के बाद नई कमेटी की घोषणा होगा। बैठक में महामंत्री दिलीप मोदनवाल, शैलेंद्र शरन सिंपल, उमेश तिवारी, सत्येंद्र गुप्ता, गुड्डू इस्लाम राईन, अजय साहू मौजूद रहे।