फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को कारण बताओ नोटिस

Sat, 25 Feb 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा केंद्र सुशीला देवी इंटर कालेज कोड़ा जहानाबाद के केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। इंटर हिंदी विषय की परीक्षा में छात्राओं को सामान्य के स्थान पर साहित्यिक हिंदी का प्रश्नपत्र बांटने के मामले में डीआईओएस राजेश कुमार शाही ने कार्रवाई की। मामले में बेसिक के दो शिक्षक निलंबित हो चुके हैं। उधर, सातवें दिन दोनों पालियों की परीक्षा में 1725 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 16 फरवरी को सुशीला देवी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या दो में बेसिक के दो शिक्षक कक्षनिरीक्षक थे। इन कक्ष निरीक्षकों ने छात्राओं को सामान्य के स्थान पर साहित्यिक हिंदी का प्रश्नपत्र बांटा था। छात्राओं के डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर गुरुवार को गुहार लगाने पर दोनों कक्ष निरीक्षक निलंबित कर दिए गए हैं। इसके बाद डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उधर, बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल के कृषि विषय की परीक्षा में 390 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें 19 गैरहाजिर रहे और 371 परीक्षा में शामिल रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में इंटर अंग्रेजी विषय के 25 हजार 714 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें 1706 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे और 24 हजार आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीआईओएस राजेश कुमार शाही ने परीक्षा नकल विहीन संपन्न होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें