फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में डॉक्टरों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदों स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषज्ञों से खाली हो गया है। अस्पताल मे केवल छोटी-मोटी बीमारियों का ही उपचार होता है। गंभीर मरीजों को बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर के करीब 45 हजार और आस पास के गांवों के 50 हजार की आबादी के
क्षेत्र में यही एक सरकारी अस्पताल है। मानक के अनुसार अस्पताल में बाल
रोग, फिजीशियन, स्त्री रोग, सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर होने
चाहिए। इनमें से एक भी विशेषज्ञ डाक्टर नहीं है।
जच्चा-बच्चा अस्पताल में तीन महिला डाक्टरों के सापेक्ष एक भी डॉक्टर नहीं है। गंभीर मरीजों को फतेहपुर के अलावा प्रयागराज, कानपुर इलाज के लिए जाना पड़ता है। चिकित्साधीक्षक युपी कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर न होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को है। ऐसे डाक्टरों की तैनाती की मांग कई बार की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें