फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शार्ट सर्किट से लगी आग, छह बीघा फसल जली

Fri, 07 Apr 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-24-जहानाबाद के नानोरा में लगी आग। संवाद हाईटेंशन के शार्ट सर्किट से आग, छह बीघा फसल खाक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर किसानों की पकी गेहूं की छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव नोनारा में शुक्रवार सुबह 11 बजे हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से खेत में आग लग गई।
आग से मन्नीलाल उत्तम की एक बीघा, दीप उत्तम की 10 बिस्वा, रामप्रसाद साहू की 12 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग बुझाई जा सकी। वहीं, दूसरी आग की घटना जहानाबाद के मोहल्ला ब्रम्हनगर में हुई। दोपहर तीन बजे हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से गरिमा कोल्ड स्टोरेज के समीप रामप्रसाद यादव निवासी मोहल्ला सानी गढवा के गेहूं के खेत आग लग गई।
विज्ञापन

लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग फैलती गई। आग की लपटें रूपरानी सोनकर के गेहूं के खेत में पहुंच गईं। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। नगर पंचायत से पानी भरा टैंकर कर्मचारी लेकर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इस घटना में रामप्रसाद यादव की ढाई बीघा, रूप रानी सोनकर निवासी मुहल्ला ब्रम्हनगर का डेढ़ बीघा गेहूं जल कर राख हो गया। हल्का लेखपाल सुनील कुमार द्वितीय ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें